फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: तटबंध से हजारों एकड़ भूमि और गांवों को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा

Wed, 21 Jan 2026 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 21 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
हीरानगर विधायक उज्ज दरिया के तटबंध का काम शुरू करवाते हुए जागरूक पाठक
कठुआ। हीरानगर इलाके में उज्ज दरिया के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांव-खंदवाल, सलालपुर और छब्बा चक को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नाबार्ड के तहत 9.43 करोड़ से उज्ज दरिया का तटीकरण करने का कार्य शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

इस राशि से 780 मीटर लंबा क्रेट से बांध बनाकर बाढ़ प्रभावित गांवों और खेती योग्य भूमि को सुरक्षित बनाना है। मंगलवार को हीरानगर के विधायक विजय शर्मा ने विकास कार्य का उद्घाटन किया। इस विकास कार्य को आगामी बरसात से पहले-पहले पूरा करने की योजना है। विधायक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उज्ज दरिया का बहाव रिहायशी इलाकों की तरफ हो गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में दरिया में आई बाढ़ से स्थानीय लोगों की हजारों एकड़ खेती योग्य भूमि को कटाव और खेतों पर जमा मलबे से नुकसान हुआ है। इस आवंटित राशि से 780 मीटर लंबा दरिया का तटीकरण कर मजबूत दीवार बनाई जाएगी। विधायक ने बताया कि यह परियोजना बीते अप्रैल में बनाई गई थी लेकिन इस बार अगस्त में आई बाढ़ से किसानों के खेतों को और अधिक नुकसान पहुंचा है। सरकार से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि यह परियोजना एक हजार मीटर तक बढाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विजय शर्मा ने बताया कि इस तटीकरण के तहत बनाई जा रही सुरक्षा दीवार सात क्रेट का बनाया जाएगा जो ऊपर की तरफ आते छह क्रेट, पांच क्रेट से कम होता जाएगा ताकि सुरक्षा दीवार की नींव मजबूत बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed