फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जिले के 25 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का प्ले वे मॉडल की तर्ज पर होगा विकास

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जिले के 25 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे मॉडल स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकार की ओर से विद्यालय का नाम दिया गया है। इन केंद्रों को बुनियादी सुविधाओं का इजाफा करने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा। जहां नन्हें बच्चों को पारंपरिक कक्षा शिक्षण के बजाय व्यावहारिक गतिविधियों और खेल-खेल में सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, प्ले वे मॉडल की तर्ज पर आंगनबाड़ी बनाने की कवायद वित्त वर्ष 2022-23 में शुरू की गई थी। जिसमें जिले के प्रत्येक प्रोजेक्ट से पायलट परियोजना के तहत एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को चुना गया था, ताकि परियोजना की व्यवहार्यता और प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा सके। वर्तमान में जिले भर में एकीकृत बाल विकास सेवा के आठ प्रोजेक्ट कार्यरत है। जहां प्रत्येक प्रोजेक्ट में एक-एक प्ले वे मॉडल की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बुनियादी सुविधाओं में इजाफा करने के साथ-साथ आधुनिक सुविधा से लैस करने के लिए एक लाख के करीब खर्च किया गया है, ताकि बच्चों को मनोरंजन पूर्ण तरीके से खेल से शिक्षित किया जा सके। वहीं, बीते वित्त वर्ष 2024-25 में जिले के कुल 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूल की तर्ज पर विकसित करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए संबंधित विभाग की तैयारियां जोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल प्ले वे आंगनबाड़ी में इस तरह की हैं सुविधाएं

प्रत्येक मॉडल प्ले वे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए दीवार पर एक एलईडी लगाई गई है। इसके अलावा केंद्र में वाटर प्यूरीफायर, एलेक्सा, बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन, सीसीटीवी के साथ वाईफाई की सुविधा दी गई है। पूरे केंद्र में कूलर, पंखे और बढ़िया गुणवत्ता वाले कुर्सी और मेज सहित अन्य फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है।

नए 25 स्वीकृत प्ले वे आंगनबाड़ी केंद्र

प्रोजेक्ट आंगनबाड़ी संख्या नाम
1. कठुआ 4 शिवा नगर-बी, वार्ड-5-ए, चक सज्जन और कबीर नगर
2. बरनोटी 4 बंदौर-सी, चक मुंसिफधर-ए, चक छब्बा और नन्नन-ए
3. हीरानगर 4 ट्रंगोली, करयाड़ा, छन्न दत्याल और मंग्लूर-सी
4. बिलावर 3 मांडली, हमदाना और जील
5. बसोहली 3 वार्ड 8 बसोहली, थंडा सु और सांदर-सी
6. बनी 2 सियारा ईस्ट और आंगनबाड़ी बनी
7. लोहाई मल्हार 3 बाजोही, काजी मोहल्ला और सिल्ला नजोत
8. डुग्गन 2 चंचला और चंडियार-ए
-------------------------------------------
कुल 25


--------------------------------------------------------------
वर्ष 2022-23 में पायलट परियोजना के तहत स्वीकृत सभी आठ प्ले वे आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित कर लिया गया है। वहीं, पिछले वर्ष मंजूर आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आईसीडीएस निदेशक कार्यालय से खरीदा हुआ जो भी समान स्वीकृत केंद्रों पर पहुंच रहा है, उसे स्थापित करना शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी केंद्र को कार्यात्मक बनाया जाएगा।



--हीकत सिंह, सीडीपीओ कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed