{"_id":"67913a329c2996acfb08b132","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-116774-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला श्रम कार्यालय को 1.53 करोड़ की लागत से मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला श्रम कार्यालय को 1.53 करोड़ की लागत से मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन
कठुआ में जिला श्रम कार्यालय।
- फोटो : kathua news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पिछले एक दशक से ज्यादा समय से श्रमिक सराय में चल रहे जिला श्रम कार्यालय को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 1 करोड़ 53 लाख की लागत से सराय के दूसरे तल पर कार्यालय का निर्माण किया जाएंगा, ताकि पहले से बनी श्रमिक सराय को औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में कामगारों के लिए बहाल किया जाए। इसके अलावा इस निर्धारित राशि से श्रमिक सराय का भी नवीनीकरण करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा कामगारों को सराय में ठहरने की व्यवस्था हो सके।
अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला कार्यालय के निमार्ण का निर्णय लिया गया था। विभाग ने कार्यालय निर्माण को अमलीजामा पहनाने के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद टेक्निकल बिड संपन्न होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार सराय के दूसरे तल पर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय सहित कोर्ट रूम के अलावा श्रम अधिकारी कार्यालय, निरीक्षक कार्यालय, रिकार्ड रूम और कर्मचारियों के लिए हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस निर्धारित फंड से ही पहले से बनी श्रमिक सराय जिसमें वर्तमान में कार्यालय चल रहा है का भी नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्ष 2014 में बन कर तैयार हुई थी श्रमिक सराय
18 जुलाई 2014 में योजना एवं विकास, श्रम एवं रोजगार विभाग मंत्री अजय सडोत्रा ने श्रमिक सराय का उद्घाटन किया था। पिछले एक दशक से बनी सराय का कभी भी कामगारों ने इस्तेमाल नहीं किया है। क्योंकि विभाग की ओर यहां जिला कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया था। अब श्रम कार्यालय का निर्माण होने के बाद पहले से बनी सराय को मजदूरों के लिए खोले जाने की संभावना जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
कार्यालय निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जैसी ही टेक्निकल बिड संपन्न होती है इसका निर्माण शुरू होगा। जिसे एक वर्ष में पूरा करना है। विभाग की ओर से सराय में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल दो टियर में पचास बेड की व्यवस्था की जा रही है। कार्यकारी एजेंसी से बात कर इससे बढ़ाया भी जा सकता है।
-पीयूषा खजूरिया, सहायक श्रम आयुक्त कठुआ।