फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: विधायक का लापता बेटा दिल्ली में बहन के घर से मिला

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। हीरानगर क्षेत्र से लापता हुए विधायक के बेटे आदित्य की तलाश को लेकर मंगलवार रात तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं। घंटों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी निगरानी के बाद बुधवार सुबह युवक के दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर सकुशल पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मंगलवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर मिली। सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और रात 9 बजे पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया। इसके तुरंत बाद कई पुलिस पार्टियां सक्रिय हो गईं। पुलिस टीमों ने परिजनों से युवक के आने-जाने के समय की जानकारी ली और क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, प्रमुख बाजारों व चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में युवक हीरानगर मोड़ की ओर जाता दिखा, जहां से वह जम्मू-कठुआ रूट की एक बस में सवार हुआ। रात करीब साढ़े दस बजे कठुआ पुलिस ने बस स्टैंड पर दबिश दी और संबंधित बस के चालक व परिचालक से पूछताछ की। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी विधायक के आवास पर पहुंचे। श्री अमरनाथ यात्रा सुरक्षा के तहत हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और पीसीआर की मदद से जांच आगे बढ़। इसमें पता चला कि युवक शाम करीब पौने छह बजे कालीबड़ी से हरियाणा रोडवेज की बस में बैठकर लखनपुर की ओर रवाना हुआ था। इसके बाद लखनपुर पुलिस ने टोल प्लाजा से बस का नंबर और अन्य तकनीकी विवरण जुटाए। युवक के प्रदेश की सीमा से बाहर जाने की पुष्टि होते ही पंजाब पुलिस को भी जांच में शामिल कर अलर्ट भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक के अकेले यात्रा करते दिखने से पुलिस को स्पष्ट हो गया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। देर रात विधायक भी हीरानगर स्थित अपने निवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विधायक भी दिल्ली की ओर रवाना हो गए। उधर, इस संबंध में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने बताया कि युवक आदित्य पूरी तरह सुरक्षित है और वह अपनी बहन के पास दिल्ली पहुंच गया है। युवक के सकुशल मिलने के बाद रात भर से चल रहे तलाशी अभियान को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed