फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जिले में डेंगू के तीन नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 24

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू के तीन नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से मरीजों की समय रहते पहचान की जा रही है, हालांकि लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जिले में अब तक मलेरिया के भी 18 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सामने आए तीन नए मामलों में अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। इसमें सूबा चक हीरानगर का 36 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। टांडा चडवाल के 56 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं फरनाट (बसोहली) के 18 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

संक्रमित पाए गए मरीजों को उचित चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। नए मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मलेरिया विंग की विशेष टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों हीरानगर, चडवाल और बसोहली का दौरा किया। टीम ने मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में तुरंत मच्छर रोधी दवा (इंडोर व आउटडोर स्प्रे) का छिड़काव करवाया ताकि लार्वा को पनपने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्थानीय निवासियों को जागरूक करते हुए घर-घर जाकर पानी जमा न होने देने की हिदायत दी। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के आसपास संदिग्ध मामलों के सैंपल भी जांच के लिए भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............

स्वास्थ्य अधिकारियों ने की जनता से अपील

- कूलरों, गमलों, पुराने टायरों और छतों पर रखे बर्तनों में पानी बिल्कुल जमा न होने दें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी या मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
- तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed