फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित फेस्टिवल में डोगरी भी

Sat, 04 Apr 2026 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 04 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
गंगा शर्मा - फोटो : संवाद
हीरानगर की गंगा शर्मा ने साहित्य अकादमी के फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2026 में डोगरी भाषा का प्रतिनिधित्व किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। साहित्य अकादमी युवा साहित्य पुरस्कार से सम्मानित हीरानगर की गंगा शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2026 में डोगरी साहित्य का प्रतिनिधित्व किया है। गंगा वर्तमान में राजकीय जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में डोगरी विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
यह महोत्सव 30 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित हो रहा है और इसे एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन माना जाता है। इसमें देशभर से 700 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने भाग लिया और 90 से अधिक भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिससे भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। गौरतलब है कि गंगा शर्मा जम्मू-कश्मीर की पहली महिला हैं जिन्हें 2020 में डोगरी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित उन्मेष महोत्सव में भाग लेने के बाद उनका यह राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा बड़ा मंच है, जो उनके साहित्यिक और शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन

महोत्सव में उन्होंने नारी चेतना विषय पर अपनी कविताएं डोगरी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुति को गहनता, संवेदनशीलता और महिलाओं की आवाज, पहचान तथा सशक्तिकरण के सशक्त चित्रण के लिए खूब सराहा गया। स्थानीय लोगों ने कहा है कि गंगा शर्मा की भागीदारी न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि डोगरी भाषा और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के लिए भी गर्व का क्षण है। उनका कार्य युवा लेखकों, विशेषकर महिलाओं को निडर होकर अपनी अभिव्यक्ति देने और साहित्यिक परिदृश्य में योगदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed