{"_id":"69c6eff0414eb379f407fff9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130422-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: क्विज प्रतियोगिता में टीम ए ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: क्विज प्रतियोगिता में टीम ए ने मारी बाजी
Sat, 28 Mar 2026 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे मातरम- विशेष चरण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम - विशेष चरण के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। कई रोचक और विचारोत्तेजक राउंड्स के बाद टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम ने अपने स्पष्ट विचार, आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय धरोहर के प्रति जागरूकता और समझ का परिचय दिया।
टीम बी ने द्वितीय स्थान हासिल किया और उत्कृष्ट टीमवर्क व अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) अनुपमा गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता टीमों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को निरंतर भागीदारी कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।