फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: 57 कनाल भूमि पर राजबाग के रख होशियारी में बनेगा कॉलेज

Tue, 24 Mar 2026 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 24 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
राजकीय होम्यापैथी मेडिकल कॉलेज के लिए चि​न्हित जगह पर पूरी हुई चाहरदीवारी संवाद - फोटो : Samvad
जल्द शुरू होने जा रहा उत्तर भारत के पहले होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की इमारत का निर्माण
विज्ञापन

- 52.68 करोड़ की डीपीआर को मिली है प्रशासनिक मंजूरी

साहिल खजूरिया
कठुआ। जम्मू कश्मीर के पहले राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की इमारत का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। राजबाग के रख होशियारी में 57 कनाल जमीन पर बनने जा रहे इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर सरकार ने कॉलेज इमारत निर्माण के लिए बीते साल ही 52.68 करोड़ की डीपीआर को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन की चाहरदीवारी का काम भी पूरा कर लिया है। मेडिकल काॅलेज और अस्पताल परिसर में अकादमिक ब्लॉक, अस्पताल ब्लॉक और दो हॉस्टल बनने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में 46 पदों को वित्तीय मंजूरी मिली है। अगले तीन साल में यह होम्योपैथी कॉलेज और सहायक अस्पताल पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसमें 120 पदों की जरूरत है। दूसरे चरण के लिए फिलहाल पदों का विस्तार अभी नहीं हो पाया है। उधर, 2025 की शुरूआत से मेक शिफ्ट अरेंजमेंट के तहत राजकीय होम्योपैथी कॉलेज के सत्र शुरू किए जा चुके हैं।वर्तमान में लगभग 120 विद्यार्थी इस संस्थान में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

..........

डीपीआर को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद जल्द इमारत निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फिलहाल चाहरदीवारी का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महेश शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
.................

कठुआ का नाम चिकित्सा शिक्षा के नक्शे पर चमकेगा

जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रहा यह कॉलेज न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का भी आधार बनेगा। इमारत का निर्माण जल्द शुरू होगा और लाखों बच्चों के सपने साकार होंगे। रख होशियारी की मिट्टी अब डॉक्टरों को जन्म देगी, और कठुआ का नाम चिकित्सा शिक्षा के नक्शे पर चमकेगा।
-राजीव जसरोटिया, विधायक जसरोटा
.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed