फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रोजगार मेले में 393 आवेदन हुए चयनित, 116 को मिली नौकरी

Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
नौकरी के लिए पंजीकरण करवाते युवासंवाद
- निजी क्षेत्र में 500 नौकरियों का था प्रशासन का दावा
विज्ञापन

-इस बार उम्मीद से कम दिखा युवाओं का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पिछली बार की अपेक्षा इस बार युवाओं का उत्साह उम्मीद से कम देखने को मिला। प्रशासन ने निजी क्षेत्र में 500 नौकरियों का दावा किया था लेकिन 116 युवाओं को ही नौकरी मिली जबकि 393 बायोडाटा चयन सूची में शामिल किए गए थे।
रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ की सहायक निदेशक पियूषा खजूरिया के संचालन में जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने नियोक्ताओं और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित होंगे। मेले के आयोजन से पहले विस्तृत इकाईवार पदों को सार्वजनिक नहीं किया गया। पारदर्शी ब्यौरा उपलब्ध नहीं होने और पिछले वर्ष के मेले में मिली निराशा के बाद ज्यादातर युवाओं ने मेले से दूरी बनाए रखी। हैरत की बात है कि प्रशासन ने चयन प्रक्रिया के बाद चयनित पदों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। उन्होंने बताया कि मेले में 600 युवाओं ने पंजीकरण कराया जबकि पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या और चयन दोनों ही कम रहे।
विज्ञापन


इस मेले में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वरुण बेवरेजेस, चिनाब टेक्सटाइल मिल्स, रक्षा सिक्योरिटी, कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड, ओपीआई एग्रो ग्रुप, एलआईसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। मेले में मिशन युवा के तहत विशेष जागरूकता व पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया जहां युवाओं को मिशन के उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया जिस पर नियोक्ता अपनी रिक्तियां डाल सकते हैं और युवा उपयुक्त अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------------

मेले में रोजगार की तलाश में आया था लेकिन यहां स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के लिए भी सिर्फ मजदूर स्तर की नौकरी उपलब्ध है। ऐसे में इस जॉब फेयर का कोई अर्थ नहीं है।



- आशीष पॉल, युवा

----------------------------


युवाओं को रोजगार देने के लिए इस जॉब फेयर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में यहां जो रोजगार दिए जा रहे हैं उसमें काम करने के घंटे 12 बताए जा रहे हैं और जो वेतन बताया जा रहा है वह भी न्यूनतम मजदूरी से कम है।



-अजय कुमार, युवा

-------------------------------

जॉब फेयर को आयोजित करने का विचार तो अच्छा है लेकिन यहां आने वाली कंपनियाें के पास केवल तकनीकी कौशल से जुड़े अवसर हैं जिसमें ज्यादातर ट्रेड की शिक्षा का कठुआ में कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में जिला से शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं के लिए अवसर का अभाव है।



रिशभ कुमार, युवा

-----------------------------------

सोशल मीडिया से इस जॉब फेयर का पता चला था लिहाजा इस अवसर का लाभ लेने आई हूं। पंजीकरण की प्रकिया पूरी कर ली है। अब अलग-अलग कंपनियों के काउंटर पर जाकर नौकरी तलाश कर रही हूं। फिलहाल प्रयास अच्छा है।



- निहारिका शर्मा, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed