{"_id":"69a7328b8720b8dc7f04a0f5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129648-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग
Wed, 04 Mar 2026 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवल गांव में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। देवल गांव में जारी श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक पीयूष महाराज ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी के विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। कथावाचक ने कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए यदि अटूट विश्वास है तो भगवान हर स्थिति में भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान संगीतमय भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मुझे शाम का सहारा भजन सुन सभी झूमने लगे। आरती में भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का समापन बुधवार को होगा और कथा के समापन पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजकों ने लोगों से पुण्य का भागीदार बनने का आह्वान किया।