फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: नौंवी की वार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू,पहले दिन हुई अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
jammu kashmir news
नौंवी कक्षा की गलर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा में भाग लेती छात्राएं - फोटो : kathua news
कठुआ। जम्मू एवं कश्मीर सरकार के शिक्षा निदेशालय जम्मू की तरफ से जारी समान तिथि-पत्र के अनुसार कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पहले दिन होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम देखने को मिले। इस दौरान समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंची छात्राओं को आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य जतिंदर कुमार सेठी ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित ढंग से आरंभ हो चुकी है। पर्यवेक्षक एवं सहयोगी स्टाफ की तैनाती ने परीक्षा संचालन को और अधिक सुदृढ़ बना दिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का पहला दिन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। जो विद्यार्थियों शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यालय प्रशासन के सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। उम्मीद की जा रही है कि शेष परीक्षाएं भी इसी अनुशासित और पारदर्शी ढंग से आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed