फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: आईबी पर गृहमंत्री अमित शाह का दौरा आज, चप्पे चप्पे पर नजर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच करती पुलिस टीम - फोटो : jammu kashmir news
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को कठुआ जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुरनाम पोस्ट और बोबिया पोस्ट पर जाकर सीमा पर तैनात जवानों की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन



गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सभी लिंक मार्गों को सील कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, गृहमंत्री का यह दौरा सीमा सुरक्षा और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री का यह दौरा जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के बड़े अभियान के बीच हुआ है। जिसमें सुरक्षाबलों ने 23 जनवरी और चार फरवरी को कुल मिलाकर चार आतंकियों का सफाया अलग अलग इलाकों में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान किया है। गृहमंत्री के दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से आने वाले सभी रूट पर पहरा कड़ा कर दिया गया है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वाहनाें की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वीवीआईपी दौरे के दौरान समारोह स्थल के आसपास और बार्डर रोड पर मूवमेंट के दौरान आम वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। अन्य क्षेत्रों में यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed