{"_id":"697e5b4f8eaebf4c6c0a2cbf","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128685-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसपा ने एलजी के समक्ष उठाए कठुआ के विकास के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसपा ने एलजी के समक्ष उठाए कठुआ के विकास के मुद्दे
Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले जिला विकास परिषद सदस्य विज्ञप्ति
कठुआ। नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा और बसपा के प्रदेश सचिव सुनील मजोत्रा ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मुलाकात की है।
जम्मू स्थित लोक भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान बसपा नेताओं ने उपराज्यपाल के समक्ष कठुआ के विकास और स्थानीय मुद्दों को रखते हुए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर बसपा के प्रदेश सचिव सुनील मजोत्रा ने बुनियादी ढांचे के विकास का मुद्दा रखते हुए नगरी और कठुआ में सड़कों व पुलों का शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग की। इंजीनियर संदीप मजोत्रा ने कहा कि भारी बारिश के कारण कठुआ जिले में नगरी, खोख्याल, कठुआ, कीड़ियां-गंडयाल, दिलवां, बिजत, भेड़-बलोड़, घाटी, जगतपुर, मटांडी और लखनपुर में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस इलाकों में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में मकानों, जमीनों, सरकारी इमारतों और पुलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे की समीक्षा करने की मांग की। संवाद