{"_id":"697d1105c2ab47af000960ac","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128639-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 40 प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों को मिल रहा वित्तीय धोखाधड़ी की जांच का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 40 प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों को मिल रहा वित्तीय धोखाधड़ी की जांच का प्रशिक्षण
Sat, 31 Jan 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में आयोजित सत्र के दौरान संबोधित करते वक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस प्रशिक्षण स्कूल कठुआ में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका विषय आर्थिक अपराधों एवं वित्तीय धोखाधड़ी की जांच है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 40 प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों को आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों की जांच में दक्ष बनाना है।
उद्घाटन सत्र में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल कठुआ की प्रधानाचार्य एसएसपी मंजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ संस्थान के अधिकारीगण एवं अन्य प्रतिष्ठित संसाधन व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के समय में आर्थिक अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को इन मामलों की गहन समझ और पेशेवर दक्षता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ अधिकारी प्रतिभागियों को आर्थिक अपराधों की पहचान, जांच की तकनीक, साक्ष्य संकलन, डिजिटल धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं वित्तीय लेनदेन से जुड़े अपराधों की पड़ताल जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही केस स्टडी और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में जांच करने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इस तीन दिवसीय पाठ्यक्रम से न केवल प्रतिभागी अधिकारियों की पेशेवर क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि वे भविष्य में आर्थिक अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामलों को अधिक प्रभावी ढंग से संभाल सकेंगे।