{"_id":"697132aad0dc6c97c90ac252","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128410-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेना ने वीडीजी को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सेना ने डुग्गन में वीडीजी को दिया प्रशिक्षण विज्ञप्ति
Link Copied
कठुआ। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने डुग्गन ब्लॉक में विलेज डिफेंस ग्रुप्स (वीडीजी) के लिए हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग अभ्यास आयोजित किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वीडीजी सदस्यों की सतर्कता बढ़ाना, सुरक्षा बलों को सहयोग देना और क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना था। इस कार्यक्रम में पुलिस स्टेशन बनी और पुलिस पोस्ट डुग्गन से जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सेना की ओर से पूर्व में भी वीडीजी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडीजी सदस्यों को तैयार किया जा रहा है। भारतीय सेना की स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और बनी-मच्छेड़ी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की इस पहल से आतंकवाद के खिलाफ अभियान में और मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।