{"_id":"696fe255df7f8516fc006913","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128349-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दाती माता स्थान पर खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल 23 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दाती माता स्थान पर खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल 23 जनवरी को
Wed, 21 Jan 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल 23 जनवरी को हीरानगर के दाती माता मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी कमेटी के सदस्यों ने दी।
उन्होंने कहा कि बिरादरी का समारोह इस धार्मिक स्थल पर किया जाएगा। दाती माता के दर्शन के लिए जम्मू संभाग के साथ-साथ पंजाब और अन्य इलाकों से भी बिरादरी के लोग पहुंचेंगे। सुबह पूजा-अर्चना, हवन के साथ मेल की शुरुआत होगी। इसके बाद दाती माता को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के सभी लोगों से अपील की गई है कि वह सपरिवार यहां पहुंचकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त करें।