{"_id":"683df1a94d53d99e76003dcd","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-120672-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हॉर्टिकल्चर विभाग बागवानों को सब्सिडी पर फलदार पौधे उलब्ध करवाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हॉर्टिकल्चर विभाग बागवानों को सब्सिडी पर फलदार पौधे उलब्ध करवाएगा
विज्ञापन
रामकोट। कस्बे में कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को केंद्र की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। हॉर्टिकल्चर विभाग बागवानों को सब्सिडी पर पौधे उपलब्ध करवाएगा।
सोमवार को हुए कार्यक्रमों में कृषि विभाग की ओर से रामकोट के लाखडी, थड़ाकलवाल और गुड़ा कल्याल में शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लाखड़ी में सुबह 11 बजे अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सोमवार को हुए कार्यक्रमों में पंचयात थड़ाकलवाल और गुड़ा कल्याल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन किसान सभाओं का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग पंचायतों के लगभग 400 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।
हॉर्टिकल्चर जिला अधिकारी भारत भूषण ने किसानों से कहा कि अपनी फसलों के साथ-साथ ही आमदनी को बढ़ावा देने के लिए कुछ जमीन के हिस्से में फलदार पौधे उगाए जा सकते हैं। हॉर्टिकल्चर विभाग बागवानों को सब्सिडी पर पौधे उपलब्ध करवाएगा। इस अवसर पर जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने लोगों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के मुख्य उद्देश्य के प्रति जागरूक किया।