{"_id":"67bcb428a67ab952dd01a864","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117725-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विजयपुर की टीम ने गढ़ की टीम को 23 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विजयपुर की टीम ने गढ़ की टीम को 23 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता में खेले गए मैच में विजयपुर की टीम ने गढ़ की टीम को 23 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
गढ़ के कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और विजयपुर की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में विजयपुर की टीम 19.2 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई। विजयपुर के बल्लेबाज छोटू शर्मा ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए वहीं बल्लेबाज शिव शक्ति ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17 गेंदों का सामना करते हुए 22 रनों का योगदान दिया।
गढ़ के गेंदबाज वरुण खजूरिया ने दो और निहाल खजूरिया ने दो विकेट लिए। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और 19.2 ओवर में गढ़ की टीम 117 रन बनाकर आउट हो गई। गढ़ के बल्लेबाज आर्यन ने सर्वाधिक 29 रन बनाए वहीं विजयपुर के गेंदबाज रवि चौधरी ने तीन और ध्रुव ने दो विकेट हासिल किए। विजयपुर के गेंदबाज रवि चौधरी ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उसे मैन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजक पंकज मेहरा, दीपक चोपड़ा, नमन खजूरिया, नितिन मस्की और लाल चंदन बताया कि भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में अब अगले दौर के मैच खेले जाएंगे और विजेता रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश करेंगी।