{"_id":"679139d3428513cf900d6e6a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-116787-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नोरा पुल जनता के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नोरा पुल जनता के लिए खुला
विज्ञापन
नोरा पुल का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।
- फोटो : kathua news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को लखनपुर-थीन मार्ग पर नवनिर्मित नोरा पुल का लोकार्पण किया।
17 करोड़ की लागत से निर्मित इस पुल का निर्माण नोरा नाले पर पुराने पुल की जगह पर किया गया है जो शाहपुर कंडी बांध परियोजना के जलाशय में इसी महीने समा जाएगा। यातायात बाधित होने से पहले इस पुल का निर्माण पूरा कर जिले की लगभग तीन लाख आबादी के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने नोरा पुल के उद्घाटन समारोह के दौरान निर्माणाधीन एक्सप्रेस कॉरिडोर पर नौ अतिरिक्त अंडरपास और कालीबड़ी में एक फ्लाईओवर बनाने की भी घोषणा की।
कहा कि सांसद के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल में कठुआ में लंबित जुथाना पुल का निर्माण पूरा होना, केन्द्र द्वारा वित्तपोषित उत्तर भारत के पहले होम्योपैथिक कॉलेज के पहले सत्र की शुरूआत, 30 हजार 345 करोड़ रुपये की छत्रगलां परियोजना को मंजूरी, औद्योगिक बायोटेक पार्क को पीपीपी मॉडल में स्थानांतरित करने का निर्णय, 100 वर्ष पुरानी उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना का सैद्धांतिक पुनरुद्धार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले को पिछली सरकारों ने राजनीतिक कारणों से नजरअंदाज किया था, लेकिन पिछले वर्षों में कई नई राष्ट्रीय परियोजनाएं शुरू करके और रुकी हुई परियोजनाओं को पुनर्जीवित करके इसकी भरपाई करने का प्रयास किया गया है। जनता की सुविधा के लिए दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस कॉरिडोर पर अब नौ अंडरपास बनाए जाने का जिक्र करते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने रेखांकित किया कि चार दिन पहले यह मांग पूरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कठुआ को व्यापार और पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
नोरा पुल को लेकर उन्होंने कहा कि डबल लेन पुल के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को बनी से बसोहली जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि लखनपुर-थीन सड़क के वैकल्पिक मार्ग पर पुल का निर्माण कठुआ जिले की पंचायत थीन में पड़ने वाले नोरा नाले के कुछ हिस्से के जलमग्न होने के कारण जरूरी हो गया था। मंत्री ने बताया कि जुथाना पुल बनकर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस कॉरिडोर पर नौ अंडर पास बनाने का निर्णय लिया है। इसमें दयाला चक में दो, हटली मोड़ में दो, राजबाग तथा छन्न अरोड़ियां में दो-दो तथा कूटा में एक अंडर पास शामिल है।
डॉ. सिंह ने आगे बताया कि कालीबाड़ी में एक एलिवेटेड फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। इस मौके पर बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह, जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया, हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय शर्मा, कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण, भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, जिला विकास परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे।