फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रामकोट में तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटें, लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
धार सड़क किनारे छलां चौक पर खराब हाई मास्ट लाइट। संवाद - फोटो : kathua news
रामकोट। तहसील रामकोट के छलां चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट करीब 3 महीनों से खराब पड़ी है। लाइट के खराब होने के कारण मुख्य चौक पर अवागमन करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की तरफ से लगाई गई लाइटों को इससे पहले भी कई बार संबंधित विभाग की ओर से ठीक करवाया जा चुका है लेकिन हर एक अंतराल के बाद यह लाइटें खराब हो जाती हैं। इससे स्थानीय लोग विशेषकर शाम और रात के समय अंधेरे में चौक पर परेशानियों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, चौक पर बने पार्क में लगे एक पोल पर 4 लाइटें लगी हुई हैं मगर इनमें से एक भी लाइट चालू हालत में नहीं है। तहसील रामकोट का सबसे व्यस्त चौक होने के चलते यहां पर लोगों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है। इसके साथ चौक में बस अड्डा होने के चलते बड़ी संख्या में यात्री अक्सर यहां चलते रहते हैं। रामकोट निवासी अमित कुमार, बलबीर चंद, निखिल शर्मा, राज कुमार, मनोज कुमार और महेंद्र सिंह ने जल्द चौक पर लगी लाइट को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पर्यटन विभाग के सीईओ राजेश लखन ने सोमवार बात करने पर लाइटों को जल्द इलेक्ट्रिकल विंग की टीम को भेज कर ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed