फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रामकोट से पठानकोट के लिए एसआरटीसी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामकोट। रामकोट से पठानकोट के लिए एसआरटीसी बस सेवा एक महीने से बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर तीन वर्ष पहले क्षेत्र से सीधा पठानकोट के लिए सरकार ने एसआरटीसी बस सेवा की सुविधा दी थी, लेकिन अब बंद कर दी गई है। स्थानीय निवासी बिट्टू राम ने बताया कि रामकोट से पठानकोट सीधी बस सेवा होने से आवागमन में राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने में समय और पैसे दोनों की बचत होती थी, लेकिन जब से बस सेवा बंद पड़ी है क्षेत्र के लोग आवागमन के लिए कई गाड़ियां बदल कर राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच रहे हैं। इससे सफर मुश्किल भरा बन गया है।
विज्ञापन

इसके साथ जिला मुख्यालय कठुआ होने के चलते तहसील निवासियों को कई बार कठुआ जाना पड़ता है, लेकिन बस बंद होने के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके साथ हरिद्वार के लिये भी एसआरटीसी बस सेवा विधानसभा चुनावों से पूर्व की बंद है जिससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ चुकी हैं। स्थानीय रशपाल, अजय कुमार, जीवन लाल, मनोज, परवीन सिंह आदि ने सरकार से जल्द बंद पड़ी एसआरटीसी बस सेवा को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed