{"_id":"69a34cdfdf81b816bf00a887","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129556-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पंजाब की संस्कृति और शिक्षा से जुड़े मॉडल दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पंजाब की संस्कृति और शिक्षा से जुड़े मॉडल दिखाए
Sun, 01 Mar 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2026 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण, पंजाब की संस्कृति और शिक्षा से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में बोलने और इशारे करने वाला रोबोट प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाइट बसोहली के प्राचार्य ललित थे। निर्णायक मंडल में जगबीर सिंह जम्वाल, संतुष्टा डोगरा और विशाल आनंद शामिल रहे। सूक्ष्म अवलोकन के बाद तपस्या रानी, रुद्र और अनुज को प्रथम स्थान, आदर्श सलगोत्रा और अक्षिता राजपूत को द्वितीय स्थान, जबकि गौरव शर्मा, अमिथी, प्रीति और सिया को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रोहित कश्मीरी ने प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल और प्रतिभागियों का आभार जताया। प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।