{"_id":"6896414d4201b30f970b266e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122799-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस में इंडक्शन कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस में इंडक्शन कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस में नवप्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आगाज हो गया है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को शैक्षणिक यात्रा के लिए तैयार करने, कैंपस वातावरण से परिचित कराने और संस्थान की मूलभूत मूल्य प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के पहले दिन “बेबी स्टेप्स टू बिल्ड फॉर्च्यून: ए जर्नी ऑफ प्रोफेशनल एथिक्स” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह सत्र सेवफर्स्ट इनवेस्ट इंश्योर सर्विसेज के संस्थापक एवं निदेशक कमल के. शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने उद्यमिता अनुभव साझा करते हुए छात्रों को बताया कि छोटे-छोटे नैतिक कदम कैसे दीर्घकालिक सफलता की नींव रखते हैं। शर्मा ने अपने जीवन के उदाहरणों के माध्यम से अनुशासन, नैतिकता और निरंतर प्रयास की महत्ता को रेखांकित किया।
कठुआ कैंपस के रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने अपने संदेश में कहा कि व्यावसायिक नैतिकता को शिक्षा के प्रारंभिक चरण में ही आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने कैंपस की प्रतिबद्धता को दोहराया कि यहां छात्रों को शैक्षणिक ही नहीं, नैतिक रूप से भी सशक्त बनाया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. सौरभ शास्त्री, प्रभारी प्रमुख, एमसीए विभाग ने कठुआ कैंपस को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक गतिशील शैक्षणिक केंद्र बताया और ऐसे व्याख्यानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, डॉ. रजनी सरंगल, प्रभारी प्रमुख, एमबीए विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए वक्ता, उपस्थितजन और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों में नैतिकता और विकास की भावना को प्रबल करते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसी वर्मा, सहायक प्रोफेसर, मैनेजमेंट स्कूल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. ऋतु शर्मा, डॉ. सुरेखा फाकवरिया, डॉ. नोमिता शर्मा, डॉ. मीनाक्षी ठाकुर, डॉ. सनी शर्मा, डॉ. भारती राणा, डॉ. प्रणव रत्ता, डॉ. विबोध गुप्ता और इंजीनियर विश्वजीत सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।