{"_id":"68714f4f4bbc4844120ce111","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-121836-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में रोपे गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में रोपे गए पौधे
विज्ञापन
हीरानगर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हीरानगर में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम फुलैल सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक विजय कुमार ने विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ परिसर में पौधे रोपे। विद्यालय की प्राचार्य नरिंदर कुमारी चुंबर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां सरस्वती की आराधना के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। हमें पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। वहीं, विधायक ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।