फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कचरे से उठ रही बदबू से लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सड़क के किनारे कचरे का ढेर। 
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल निरंतर जारी है। इससे शहर में जगह-जगह कचरा का ढेर आम होता जा रहा है। वही गलियों और मोहल्ले में से उठने वाली बदबू आम लोगों के लिए मुश्किल का कारण बन रही है।
विज्ञापन

शहर के कुछ चुनिंदा चौक चौराहों को छोड़ दें तो हर जगह कचरे का ढेर शहर की सूरत को बिगाड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर लगने वाला कचरा सड़कों को भी अब संकरा बनाने लगा है। इस पर दिनभर मंडराने वाले लावारिस मवेशी अब वहां गुजरने वाले लोगों को डराने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर झुंड में रहने वाले यह मवेशी कई बार इतने आक्रामक हो जाते हैं कि उनके पास से गुजरने में डर बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा खामियाजा संकरी गली में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। जहां लोगों के अब तो निकालने के लिए भी जगह नहीं बची हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद कचरे से उठने वाली बदबू न केवल लोगों की परेशानी का सबब बन रही है बल्कि बीमारियों का कारण भी हो सकती है। लिहाजा सरकार और प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी
उधर, पूर्व की तरह ही नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता दर्शन कुमार ने कहा कि दशकों से अनदेखी का शिकार रहे सफाई कर्मचारी इस बार नियमित किए जाने, सेवानिवृत होने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने और सफाई कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इस बारे में सरकार और विभाग के अधिकारी भी अवगत है लेकिन अभी तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। जिसने उन्हें हड़ताल करने के लिए मजबूर किया है। अब उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। वहीं इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे अंबेडकरी सेना मूल निवासी संगठन के पदाधिकारी ने भी उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed