फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पहुंची प्रदर्शनकारी खिसक गए

विज्ञापन
jammu kashmir news
स्मार्ट मीटर लगाता कर्मी। - फोटो : kathua news
कठुआ। शहर वार्ड 7 में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। वार्ड में बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर विभाग की टीम ने जैसे ही स्मार्ट मीटरों को लगाने की कार्रवाई शुरू की तो वहां दर्जनों लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि बिजली कर्मियों ने हालात को देखते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचते ही लोग खिसक गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने जैसे ही मीटरों को लगाने का काम शुरू किया तो लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस मौके पर प्रदीप अंबेडकरी ने विभाग पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों को लगाने के नाम पर सिर्फ उन इलाकों को ही निशाना बनाया जा रहा है, जहां रहने वाले लोग गरीब तबके से आते हैं। वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी मक्खन लाल ने कहा कि वार्ड में व्याप्त पेयजल आपूर्ति और पर्याप्त राशन लोगों को नही मिल रहा है। इसका समाधान करने के लिए अगर कोई अधिकारी आता तो वह उसका स्वागत करते, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें और नई-नई समस्याओं से ग्रस्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिला शोभा देवी ने बताया कि उनके बच्चों के पास आज रोजगार नही है। जैसे तैसे दिहाड़ी लगाकर वह लोग अपने परिवारों का गुजारा चलाते हैं। ऐसे हालात में अगर उनके कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे तो उनकी पूरी कमाई बिजली के बिल भरने में खर्च हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का रोष प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम सरकारी आदेश है। इसे हर उपभोक्ता के कनेक्शन पर लगाना ही होगा। अगर कोई भी व्यक्ति उनके इस काम में बाधा डालता है तो उसे सरकारी आदेश की अवहेलना माना जाएगा। इसकी पुलिस में शिकायत भी की जाएगी। हालांकि इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। अंत में बिजली कर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस जैसे ही पहुंची तो प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed