फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: मांडली में कलश स्थापना के साथ हुआ श्री राम कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। सनातन धर्म के प्रचार के लिए श्री नरसिंह गौशाला मांडली में रविवार को सात दिवसीय श्री राम कथा की शुरुआत हो गई। कथा का शुभ आरंभ कलश स्थापना के साथ किया गया। सबसे पहले कथावाचक ने भगवान गणपति का गुणगान किया। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास से सटे इलाकों के कई श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कथावाचक स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने भगवान श्री राम के जन्म का प्रसंग सुन कर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को अभिभूत किया। कथावाचक ने कहा कि श्री राम का गुणगान करने से कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

आयोजक कैप्टन ओम प्रकाश, बलदेव सिंह, विकास महाजन और ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 1 जून से शुरू हुई श्री राम कथा 7 दिनों तक चलेगी और कथा का समापन 7 जून को होगा। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से श्री राम कथा में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने और पुण्य का भागीदार बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed