फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

अहिल्या बाई होल्कर ने लोक कल्याण के लिए कार्य किया : सेठी

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रधान उपदेश अंदोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्हें सनातन संस्कृति का वाहक और नारी शक्ति का ऐसा स्वरूप बताया, जिससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि रही भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रिया सेठी ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज से 300 वर्ष पहले जन्मी अहिल्याबाई होल्कर जो मालवा प्रांत की महारानी थी उन्होंने एक महान शासक की तरह अपनी प्रजा की रक्षा और सेवा की। अपने पति खण्डेराव होलकर की मृत्यु के बाद राजगद्दी संभालने वाली होल्कर ने प्रजापालन, सामाजिक समरसता, और लोक कल्याण के लिए कार्य किया। उनके शासनकाल में उन्होंने कई मंदिरों और जलाशयों का निर्माण कराया और अपने राज्य में शांति और समृद्धि स्थापित की। अहिल्याबाई को भारतीय इतिहास में एक आदर्श नारी और महान शासक के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक कठुआ डॉक्टर भारत भूषण ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर का जीवन एक आदर्श जीवन है और हम सभी को बहुत प्रेरित करता है। वहीं, उपदेश अंडोत्रा ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर ने किस तरह से सामाजिक सुधार के लिए और मालवा प्रांत की खुशहाली व तरक्की के लिए कार्य किया और उनके द्वारा किए गए सभी कार्य आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed