{"_id":"6834b79ec8203a95a100b54e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120466-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंतर जोन जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हीरानगर की लड़कियां बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंतर जोन जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हीरानगर की लड़कियां बनी चैंपियन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिले में अंतर जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए खेल मुकाबलों का आयोजन जारी है। जारी प्रतियोगिता के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवा के मैदान में सोमवार को अंडर-17 गर्ल्स मुकाबले करवाए गए। इसमें फाइनल मुकाबला सल्लन जोन और हीरानगर जोन के बीच खेला गया। इसमें हीरानगर जोन विजेता रहा है।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल के मार्गदर्शन में जारी प्रतियोगिता में दिन के मुकाबलों की शुरुआत फुटबॉल पर्यवेक्षक समिति कंचन थापा व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) द्वारा की गई। इस दौरान उनके साथ विभाग के गतिविधि प्रभारी धर्मिंदर सिंह शैली व क्षेत्रीय स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। दिन का पहला मैच जोन सल्लन बनाम जोन कठुआ के बीच खेला गया। जिसमें जोन सल्लन की लड़कियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत अपने नाम की है। दूसरा मैच जोन हीरानगर बनाम जोन लखनपुर के बीच हुआ। इसमें जोन हीरानगर 4-0 से विजयी रही। तीसरा मैच जोन मढ़ीन बनाम जोन सल्लन के बीच खेला गया। इसमें जोन सल्लन 2-0 से विजयी बना।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच जोन हीरानगर बनाम जोन सल्लन के बीच हुआ। इस एक तरफा मुकाबले में जोन हीरानगर की लड़किया शुरू से सल्लन की टीम पर भारी रहीं। उन्होंने पूरे मैच में सल्लन की टीम को कोई मौका नही दिया और 5-0 के बड़े अंतर से जीत अपने नाम कर ली। इस मौके पर शैली ने हीरानगर जोन की टीम को जीत की बधाई दी, जबकि प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था और भविष्य में ऐसी खेल गतिविधियों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।