{"_id":"682f683f520d24a3ea02b5bb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120338-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बग्गन लोअर पंचायत के वार्ड आठ में एक महीने से खराब पड़ा हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बग्गन लोअर पंचायत के वार्ड आठ में एक महीने से खराब पड़ा हैंडपंप
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन लोअर पंचायत के वार्ड 8 में भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप पिछले एक महीने से खराब पड़ा है। स्थानीय समाजसेवी सुरेश सिंह, कृष्ण चंद, जगदीश चंद्र, रामदास और धर्मचंद ने बताया कि वार्ड 8 के ज्यादातर लोग इसी हैंडपंप पर पेयजल के लिए निर्भर हैं जिन्हें पिछले एक महीने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा, गर्मियों के मौसम में पानी की मांग और अधिक बढ़ गई है और हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को गांव में लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में भूजल विभाग को अवगत करवाया, लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवाया जाए ताकि वार्ड 8 की 500 से अधिक आबादी को पेयजल की किल्लत से राहत मिल सके।
कोट
समस्या संज्ञान में आई है। खराब हुए हैंडपंप को दो दिनों के भीतर ठीक करवा दिया जाएगा।
- अरुण देव सिंह, कनिष्ठ अभियंता भूजल विभाग