फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रामकोट के लोग बोले, दहशत के माहौल में जी रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामकोट। बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर मकवाल के लोगों ने चिंता जताई। लोगों ने रविवार को जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी से मुलाकात की। शिष्टमंडल में शामिल ग्रामीणों ने जिला विकास परिषद सदस्य को बताया कि तहसील बिलावर और तहसील रामकोट के शांतिप्रिय इलाकों में भी पाक प्रस्त आतंकियों द्वारा पैर पसारने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने बताया, आए दिन वह दहशत के माहौल में जी रहे हैं और रात के समय अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में जिला विकास परिषद सदस्य ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह जिला उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास के साथ विधायक सतीश कुमार को भी समस्या से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही तहसील के विभिन्न इलाकों से लोगों ने सरकार से बसंतर, तरनाह, पंजतीर्थी आदि प्रवेश रास्तों पर विशेष पुलिस नाके लगाने की मांग की। स्थानीय स्तर पर युवाओं को भी आतंकवादियों पर प्रहार करने का प्रशिक्षण देने तथा आत्मरक्षा के लिए गन लाइसेंसों का नवीनीकरण करने की भी मांग रखी। इसके साथ भाजपा कार्यालय रामकोट में विधायक सतीश कुमार के समक्ष तहसील की विभिन्न पंचायतों से आए हुए लोगों ने विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही इलाके में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग रखी। इस पर विधायक सतीश कुमार ने कहा, आए दिन आतंकवादी सीमावर्ती मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों की ओर मुख्य प्रवेश रास्तों के जरिए उप मंडल बिलावर और तहसील रामकोट के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनो में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। कहा कि इन पर लगाम लगाने के लिए गांव के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सेना की टुकड़ियों के जमावड़े को बढ़ावा देने की मांग वह विधानसभा में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed