{"_id":"67d86ac02c3ab5d69e026bf8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-118353-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, निशुल्क दवाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा, निशुल्क दवाएं दीं
विज्ञापन
कठुआ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पंजाब की सीमा से सटे गांव कीड़ियां में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचने के साथ ही उन्हें परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध करवाईं।
सोमवार को आयोजित इस शिविर में आयुष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बोध पॉल ने शिविर में आए 87 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित कीं। इस दौरान आने वाले लोगोंं की ब्लड शुगर व खून में हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई। शिविर में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दैनिक जीवन में हल्के व्यायाम और योग को शामिल करने लिए कहा। साथ गर्मियों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर आशा वर्करों ने भी उनके विभाग की योजनाओं व कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस तरह के शिविर का आयोजन किए जाने पर अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। लागों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में कई बार लोग बेहतर उपचार लेने से वंचित रह जाते हैं लेकिन आज आयोजित शिविर में उन्हें काफी लाभ हुआ है। इस मौके पर आयुष विभाग के फार्मासिस्ट राम शरण, आशा वर्कर ऋृचा शर्मा कैर शृष्ठा देवी भी मौजूद रही।