फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भगवत कथा श्रवण करने वाले का सदैव होता है मंगल

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 10 राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। कथा के दूसरे दिन पंडित दादू दयाल शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा श्रवण का महत्व समझाया। कहा कि भागवत कथा के श्रवण से बड़ी कोई और सुख संपदा नहीं है। भगवत कथा श्रवण करने वाले का सदैव मंगल होता है।
विज्ञापन

शास्त्री ही महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत पुराण में राजा परीक्षित ने भगवान शुकदेव से छह प्रश्न पूछे थे। इन प्रश्नों पर ही पूरी पर भागवत कथा है। इसमें उन्होंने शुकदेव महाराज से पहले प्रश्न में पूछा कि प्राणियों का कल्याण कैसे होगा, जीवन का सार क्या है, भगवान अगर सर्व समर्थ है तो फिर अवतार क्यों लेते हैं, भगवान के कितने अवतार हैं, सर्वश्रेष्ठ शास्त्र कौन सा है और भगवान के अपने धाम में जाने के बाद धर्म किसकी शरण में गया। इन प्रश्नों का उत्तर हमें नागवत कथा के श्रवण से मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य भगवान की भक्ति को छोड़कर विषय वस्तुओं को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा बल और ज्ञान सांसारिक विषयों को प्राप्त करने में ही लग रहा है। हमें जानना होगा कि हमें यह मानव जीवन कृष्ण भक्ति के लिए प्राप्त हुआ है। हमारे जीवन का उद्देश्य प्रभु के पावन चरणों में स्थान पाना है अगर हम निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में भगवान को पाना है तो इससे बढ़कर कल्याण का कोई और मार्ग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed