फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीमद् भगवत कथा से पूर्व शहर में निकाली गई कलशयात्रा में भाग लेते भक्त।  - फोटो : arnia news
कठुआ। शहर के वार्ड 10 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। रविवार को मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु शहर का भ्रमण करते हुए प्राचीन बावलियों पर पहुंचे। जहां पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में बावली का पवित्र जल भर भजन कीर्तन करते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां विधि विधान से पूजा करते हुए कलशों की स्थापना की गई।
विज्ञापन



पहले दिन की कथा सुनाते हुए पंडित दादू दयाल शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम स्कंद का वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि भगवान शिव ने शुकदेव बनकर सारे संसार को भागवत कथा सुनाई। भागवत कथा का श्रवण करने वाला कोई व्यक्ति दुखी नहीं होता। अपितु इस कथा के श्रवण से साधक को अच्छे और बुरे कर्मों का ज्ञान होता है।
विज्ञापन



उन्होंने उपस्थित श्रद्धालु से कहा कि भगवान श्री कृष्ण के ज्ञान से परिपूर्ण श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से चारित्रिक और नैतिक विकास होगा। जोकि लोगों को सद्गति की ओर ले जाता है। यही मानव जीवन का परम लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed