{"_id":"67bb63e2b130ca3ce40ebbf3","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-117679-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, शिवालयों में रंग रोगन का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, शिवालयों में रंग रोगन का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन
शहर के प्राचीन बावलियों को सजाने के लिए फूलों की लड़ियां तैयार करते सेवादार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। महाशिवरात्रि को लेकर जिले में तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर जिले भर के देवालयों में रंग रोगन और सफाई का काम तेजी से जारी है। वहीं पर्व पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न मंदिरों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंदिर कमेटी के सदस्यों पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम और भंडारे को सफल बनाने के लिए चर्चा कर रहे हैं।
कठुआ शहर में महाशिवरात्रि पर भक्तों से गुलजार रहने वाले पुरानी बावलियों पर स्थित शिवमंदिर, कृष्णा कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, मठ मंदिर, सहार खड्ड स्थित शिवमंदिर के अलावा ऐरवां स्थित आपशंभू मंदिर, जखोल स्थित पवित्र महानाल गुफा मंदिर, बिलावर के बिल्केश्वर मंदिर और बसोहली के नीलकंठ महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि को लेकर तैैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां पर्व के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है।
जिले में स्थित इन प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास लगने वाले मेलों के आयोजन से पूर्व मंदिर कमेटियों द्वारा वहां की व्यवस्था व दुकानदारों के लिए स्थानों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। शहर के महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर में हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाले भव्य आयोजन के संबंध में मंदिर के मुख्य पुजारी ने पंडित अशोक शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को पर्व के दिन सुबह मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। रात को मंदिर में जंगमों की टोली भगवान शिव-विवाह का गुणगान करेगी। इस दौरान रात को चार पहर की पूजा की व्यवस्था की गई है। जबकि अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम को लेकर एक माह पूर्व से ही तैयारियां शुरू की जाती हैं जो कि इस समय जोरशोर से जारी हैं। इसके अलावा शहर के सावन चक स्थित संकटमोचन शिव मंदिर में भी पर्व को लेकर तैयारियां जारी हैं। मंदिर के सेवादार ठंडू राम शर्मा ने बताया कि पर्व के दिन पिछले एक माह से जारी श्री राम चरितमानस परायण पाठ का भोग डाला जाएगा। वहीं, दिन के समय पंडित वीरेंद्र शास्त्री संगीतमय शिवकथा सुनाएंगे। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी कमेटियां लगातार इंतजामों को बेहतर बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
बता दें, नगरी तहसील के ऐरवां धाम में कठुआ के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाले भक्त पवित्र सरोवर में स्नान के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। वहीं, राष्ट्रीय धरोहर में शामिल बिलावर के बिल्केश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर महाकाल का अभिषेक करने बड़ी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। जहां मंदिरों की साज सजावट के साथ ही रंग रोगन का काम तेजी से जारी है।