{"_id":"66e727eab7d63f9180085b0f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113211-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री गणेश महोत्सव में महाबली हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री गणेश महोत्सव में महाबली हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में जारी श्री गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। शहर में इसको लेकर सजे पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे आयोजन के दौरान देर रात तक होने वाली रासलीला में महाबली हनुमान की झांकी वहां मौजूद भक्तों में आकर्षण का केंद्र बनी।
शनिवार की रात को पंडाल में होने वाले रासलीला के कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कलाकारों ने श्री गणेश वंदना की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इसके बाद महाशिव तांडव, भगवान शिव और अघोरी बाबा, बृज की होली, काली माता की झांकियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में प्रस्तुत मनमोहक झांकियां के दर्शन पाने के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं कार्यक्रम के दौरान कई भक्तों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव दिवाकर शर्मा ने कहा कि सोमवार को भगवान की भव्य विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा।