फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बिलावर में स्थापित होगा तोरण द्वार, पर्यटन और धार्मिक स्थलों की दूरी बताएगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। कस्बे की खूबसूरती को बढ़ाने और इलाके के विभिन्न पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों की दूरी को दर्शाने के लिए बिलावर मे तोरण द्वार स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी के चलते कैपेक्स बजट के तहत लगभग तीन लाख की लागत से नाज पुल के नजदीक तोरण द्वार स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नगर कमेटी बिलावर की ओर से तोरण द्वार स्थापित करने की कार्यवाही दिनभर जारी रही। बिलावर और उससे सटे आसपास के पर्यटन स्थलों की जानकारी देता एक तोरण द्वार अब नाज पुल के पास लोगों को राह दिखाता नजर आएगा। इस तोरण द्वार पर बाहर से आने वाले पर्यटकों को इलाके में स्थित धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि बिलावर कस्बे से कौन-कौन से धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल कितनी दूरी पर स्थित है। इलाके में पहुंचने वाले पर्यटकों को रास्ते की गफलत न लगे इसलिए यह तोरण द्वार पर्यटकों के लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

नगर कमेटी बिलावर के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कैपेक्स बजट के तहत तोरण द्वारा स्थापित किया जा रहा है ताकि कस्बे में बाहरी इलाके से आने जाने वाले लोगों को इलाके की पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि तोरण द्वारा स्थापित करने का काम लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed