फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बेअसर दिखी शहर में साप्ताहिक बंदी, ज्यादातर दुकानें खुली रहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। साप्ताहिक बंदी को लेकर श्रम आयुक्त द्वारा जारी निर्देश शहर में दूसरे ही सप्ताह निष्प्रभावी हो गए। रविवार सुबह हालांकि बंद को लेकर कुछ दुकानदार संशय में दिखाई दिए, लेकिन दस बजने के बाद जब कुछ दुकानें खुलीं तो देखा-देखी अन्य दुकानों के शटर भी उठ गए। इस पर श्रम विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गत सप्ताह साप्ताहिक बंदी को लेकर श्रम आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन के लिए सहायक श्रम आयुक्त के साथ विभाग की टीम ने शहर का दौरा किया था। इस दौरान दुकानदारों के विरोध के बावजूद विभाग की टीम ने बंदी के दिन खुले पाए गए 12 व्यवसायिक संस्थानों के चालान काटते हुए दुकानदारों को कड़ा संदेश दिया था। एक सप्ताह में ही उक्त आदेश के धराशाई हो जाने से दिन भर बाजार में इसको लेकर चर्चा बनी रही।
विज्ञापन


दरअसल गत सप्ताह व्यवसायिक संस्थानों पर कार्रवाई के बाद भाजपा के जिला प्रधान ने बयान जारी करते हुए कहा था कि अगले रविवार से दुकानदारों को इस तरह की कार्रवाई से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके बाद लोगों का कहना था कि विधानसभा चुनाव के दौरान हुई सख्ती के बाद राजनेताओं के दबाव कारण विभाग को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------------------
कोट
गत सप्ताह विभाग की कार्रवाई के बाद काफी संगठनों ने श्रम आयुक्त से मिल कर त्योहारों के सीजन के दौरान उक्त कार्रवाई को स्थगित करने की मांग की थी। उक्त संगठनों ने आश्वासन दिया है कि त्योहारों का सीजन खत्म होते ही वह विभाग के निर्देशानुसार साप्ताहिक बंदी को प्रभावी बनाने में विभाग का सहयोग करेंगे। इसके बाद इस कार्रवाई को फिलहाल रोका गया है।
-पीयुषा खजूरिया, सहायक श्रम आयुक्त कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed