फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जीएमसी में बेतरतीब पार्किंग को रोकेगी बैरीकेटिंग

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में बेतरतीब पार्क होने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेटिंग लगाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जीएमसी में बेरीकेट पहुंच गए हैं। सोमवार को इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा। अब व्यवस्था से परिसर के आने जाने वाले रास्ते को सुविधाजनक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल जिले के इस सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में जहां प्रतिदिन आने वाले ढाई हजार से ज्यादा मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ के वाहनों के साथ सरकारी एंबुलेंस को पार्क करने के लिए जगह की जरूरत है, लेकिन परिसर में कोई रोक-टोक न होने के कारण ई-रिक्शा, आटो चालकों व कई बार अन्य यात्री वाहनों को पार्क हुए देखा जा सकता है। इसके चलते अक्सर परिसर में स्थिति गड़बड़ा जाती है।
विज्ञापन


परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बाद भी अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बना हुआ है। इससे निपटने की कवायद शुरू की गई है। इसमें जम्मू कश्मीर बैंक द्वारा प्रदान की गई दस बैरीकेटिंग के माध्यम से उन स्थानों पर होने वाली अवैध पार्किंग को रोका जाएगा जो व्यवस्था बिगाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------

कोट
जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बन जाती है। इससे निपटने के लिए प्राथमिक स्तर पर बैरीकेटिंग लगाई जा रही है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के जारी आदर्श आचार संहिता के खत्म होने के बाद पार्किंग को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के टेंडर जारी किए जाएंगे। इससे व्यवस्था में सुधार होगा।

-डॉ. सुरेंद्र कुमार अत्री, प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed