{"_id":"67bb63b64784154c7c0fbc00","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-117678-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र हीरानगर को राजभाषा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र हीरानगर को राजभाषा सम्मान
विज्ञापन
जयपुर में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए राजभाषा सम्मान प्राप्त करते डीआईजी ग्रुप केंद्र हीरानगर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र हीरानगर को राजभाषा पुरस्कार मिला है। यह सम्मान जयपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान उप महानिरीक्षक पुलिस मनोज कुमार ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्राप्त किया।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है और अनुच्छेद 351 के अनुसार इसके प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सरकार की है। इस दिशा में हीरानगर के लौंडी में स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र ने कार्य किया है जिसके परिणामस्वरूप इसे यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार इस केंद्र ने न केवल अपने कार्यालय के कार्यों में हिंदी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया, बल्कि आम जनता को भी हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रयास किए। सीआरपीएफ की विभिन्न इकाइयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में इस केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान सभी कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। भविष्य में भी हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।