फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जम्मू-कश्मीर में 759 स्टोन क्रशर, इनमें 577 चालू हालत में

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 759 स्टोन क्रशर और हॉट वेट मिक्स प्लांट चल रहे हैं। इसमें 577 चालू हालत में हैं । 146 बडगाम जिले में है, वहीं जम्मू जिले में 67, कठुआ में 58, कुपवाड़ा 29, बारामुला 50, अनंतनाग 44, पुलवामा 151 हैं। बडगाम जिले में 63 प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एनओसी नहीं मिली है। वहीं कठुआ में 20, जम्मू में 10 प्लांट हैं। 2020-21 में विभाग ने 22 वाहनों को जब्त कर 8.12 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था। वहीं 2021-22 में 137 वाहनों को जब्त कर 22.20 लाख जुर्माना, 2022-23 में 137 वाहन जब्त 91 एफआईआर और 20.73 लाख जुर्माना लगाया है। 2023-24 में 126 वाहन जब्त 133 एफआईआर और 19.08 लाख रुपये जुर्माना जबकि 2024-25 में 101 वाहन जब्त, 206 एफआईआर और 47.44 लाख जुर्माना लगाया है। उधमपुर से विधायक आरएस पठानिया के अतारांकित प्रश्न के जवाब में खनन विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जवाब दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन

----
दो सालों में 1288 घर जले
जम्मू। विधायक खुर्शीद अहमद के सवाल पर आपधा प्रबंधन विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री उमर ने लिखित में दिए जवाब में कहा, जम्मू-कश्मीर में बीते दो सालों में 1288 घर जलकर खाक हुए हैं। 2023-24 में 574 और 2024-25 में 714 घर जलकर खाक हुए हैं। इसमें लोगों को मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

--
प्रदेश में 20 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे
जम्मू। विधायक शाम लाल शर्मा के पूछे प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने कहा, जम्मू-कश्मीर में 20 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इसके अलावा 23 निजी नशा मुक्ति केंद्र को चिन्हित किया हैं, जिसमें 19 जम्मू और चार कश्मीर संभाग में हैं। वर्तमान इन केंद्र की पंजीकरण प्रक्रिया चल रही हैं। 2022 में नशे से ग्रस्त 9775 लोगों ओपीडी में पंजीकृत हुए। 2023 में 8700 और 2024 में 6925 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed