{"_id":"67e1a5cbad60cdc022050eb5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-lko1021-574102-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुल, रेलवे, सुरंगें व सैन्य संस्थान आतंकियों के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुल, रेलवे, सुरंगें व सैन्य संस्थान आतंकियों के निशाने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। बलूचिस्तान में अस्थिरता के बीच पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को दहलाने की बड़ी साजिश रची है। इसका खुलासा हीरानगर के ढोलका, सन्याल इलाके में जंगल में मिले असलहा और सामान से हुआ है।
चार पैक आईईडी और बुलेटप्रूफ जैकेट मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि घुसपैठ कर आया आतंकियों का यह दल फिदायीन हो सकता है। ये आतंकी पुल, रेलवे, हाईवे, सुरंगों या फिर सुरक्षाबलों के संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक में हो सकते हैं।
आतंकियों के मंसूबे को देखते हुए सभी प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। रेलवे से लेकर सेना के प्रमुख संस्थान भी हाई अलर्ट पर हैं।
24 घंटे बाद सोमवार शाम तक ढोलका के जंगल में आतंकियों को ढेर करने में सफलता नहीं मिली। इससे माना जा रहा है कि आतंकियों ने स्थान बदल दिया है।
हालांकि, जंगल और आसपास के इलाकों को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से घेरकर रखा है। खास तौर से आतंकियों के छिपने के सभी संभावित ठिकानों और पहाड़ की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कहा जा रहा है कि ओवर ग्राउंड वर्करों की मदद के बिना आतंकियों को हीरानगर के इलाके में ज्यादा देर छिपे रहना संभव नहीं है।