{"_id":"67bcb4cb63445513db08e65f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-jam1007-552956-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडी टूर्नामेंट : हाफिज अली रहे ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडी टूर्नामेंट : हाफिज अली रहे ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
कैडी टूर्नामेंट में भाग में विजेता व भाग लेने वाले प्रतिभागी फोटो एसो.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स सिद्दड़ा में सोमवार को पांचवें कैडी टूर्नामेंट का समापन हो गया। इसका आयोजन जम्मू गोल्फर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें 50 कैडी गोल्फरों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के ओवरऑल विजेता हाफिज अली और उपविजेता मुजफ्फर हुसैन रहे।
सबसे लंबी ड्राइव का पुरस्कार जतिन शर्मा और सबसे नजदीकी पिन व स्ट्रेट ड्राइव का पुरस्कार रियाज अहमद और रिंकू शर्मा ने जीता। 14 खिलाड़ियों को उनके चार गेंदों में सर्वश्रेष्ठ का पुरस्कार दिया गया। जेजीए से पूर्व मंत्री आरएस चिब ने कहा कि कैडी गोल्फर को प्रोत्साहित करना के उद्देश्य से इसका आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन गोल्फ के क्षेत्र में अच्छे कैडी गोल्फरों को एक मंच देते हैं, ताकि वे गोल्फ को अपना कॅरिअर बना सकें। आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सहयोगी गोल्फर्स को धन्यवाद दिया। गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी। बता दें कि गोल्फ में कैडी खिलाड़ी का साथी होता है।