{"_id":"66f9d47b2a3894d069050d74","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-jam1006-452800-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मंच पर बिगड़ी खरगे की तबीयत, फिर बोले-मोदी को हटाए बिना मरूंगा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मंच पर बिगड़ी खरगे की तबीयत, फिर बोले-मोदी को हटाए बिना मरूंगा नहीं
विज्ञापन
कठुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कठुआ के बरनोटी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, थोड़ा ठीक होने पर उन्होंने फिर जनता को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाए बिना मरने वाला नहीं हूं।
बरनोटी में रविवार को खरगे की तबीयत उस समय बिगड़ी जब वह एक दिन पहले ही कठुआ जिले में आतंकियों के खिलाफ अभियान में बलिदान हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दे रहे थे। अचानक ही उनको बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। सहयोगियों ने उन्हें तुरंत कुर्सी पर बिठाया। वहां, मौजूद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद जीएमसी कठुआ में भी भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद छुट्टी दे दी। जनसभा के दौरान कुछ मिनट के लिए अफरा-तफरी रही, लेकिन खुद को संभालते हुए खड़गे ने मंच से बैठकर ही फिर बोलना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उन्हें चक्कर आ गया था। उन्होंने दो मिनट में अपने भाषण को समाप्त किया। कहा कि मैं 83 साल का हो गया हूं, लेकिन इतना जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा, जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।
उधर, जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंद्र अत्री ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को सिंकोपल अटैक हुआ था, चक्कर आया था। उन्हें ज्यादा पसीना आ रहा था। उनके सभी बेसिक टेस्ट किए गए हैं। उन्हें करीब एक घंटे तक आईसीयू में रखा गया। सभी जांच सामान्य पाई गई हैं। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें यात्रा करने के लिए क्लीयरेंस दे दी गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने बताया कि कुछ समय के लिए खड़गे की तबियत बिगड़ी थी, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं। उमस ज्यादा हो गई थी, जिसकी वजह से वह असहज हो गए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -
पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ता रहूंगा
खरगे ने कहा, मैं आपकी बात सुनता रहूंगा और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बात लड़ता रहूंगा। कुछ भी हो, हम इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार पर जम्मू-कश्मीर को रिमोट कंट्रोल से चलाने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा, ये लोग कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही चुनाव की तैयारी शुरू की।
-- -- -
रामनगर की चुनावी रैली रद्द
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब होने के बाद उधमपुर जिले के रामनगर निर्वाचन क्षेत्र के राजा राम सिंह स्टेडियम में होने वाली रैली रद्द कर दी गई।