फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu defeated Srinagar to win the title in Kabaddi

कबड्डी में जम्मू ने श्रीनगर को हराकर खिताब अपने नाम किया

विज्ञापन
Jammu defeated Srinagar to win the title in Kabaddi
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दयाला चक में कराई जा रही अंतर जिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में जिला जम्मू की टीम ने एक अंक से श्रीनगर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अब जम्मू की टीम प्रदेश स्तर पर अपना दम खम दिखाएगी।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कों की टीम में पहला सेमीफाइनल जिला कठुआ और जम्मू के बीच खेला गया। इसमें जम्मू की टीम ने 34 अंकों से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल श्रीनगर और उधमपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें श्रीनगर की टीम ने 18 अंकों से उधमपुर को हराया। इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में जम्मू की टीम ने मामूली अंतर से श्रीनगर की टीम का हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार ने विजयी टीम को सम्मानित किया और प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के तहत अंडर 17 लड़कों का फाइनल 15 मार्च को खेला जाएगा। इस मौके पर पीईएम मोहनलाल, जोगिंदर कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कुलभूषण कुमार, गणेश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed