Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu and kashmir news
लोगों को आवागमन में हो रहीं दिक्कतें, जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। बलजेड़ी सड़क की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ठाकुर लेख राज सुंदरम के नेतृत्व में लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बलजेड़ी रोड लंबे समय से खस्ता हालत में है। सड़क के कई हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। सड़क के आसपास कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। इससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सड़क की खराब हालत का सीधा असर आम जनता, विद्यार्थियों, मरीजों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

जल्द मरम्मत की मांग और चेतावनी
ठाकुर लेख राज सुंदरम ने प्रशासन से जनहित और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बलजेड़ी रोड की मरम्मत का कार्य बिना किसी देरी के शुरू करवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया। तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। प्रदर्शन में पूर्व सरपंच ध्यान सिंह, युवा नेता रूहल सिंह, शक्ति कुमार, माधो राम, संजय कुमार सहित कई स्थानीय लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed