Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: पटाखों का एक गोदाम सील, दूसरे को बंद रखने के निर्देश

विज्ञापन
jammu and kashmir news
लाइसेंस अवधि खत्म होने पर प्रशासन ने पाधा एंटरप्राइजेज पर की कार्रवाई, पीके एंटरप्राइजेज में भी मिलीं कमियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री और भंडारण में सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा और एसएसपी मोहिता शर्मा ने शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों के गोदामों और बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस की अवधि समाप्त पाए जाने पर पाधा एंटरप्राइजेज के गोदाम को सील कर दिया गया, जबकि पीके एंटरप्राइजेज को कमियां पाए जाने पर आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस, निर्धारित बिक्री स्थलों, भंडारण व्यवस्था और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की बारीकी से जांच की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित मानकों और नियमों को पूरा करने के बाद ही कारोबार दोबारा शुरू किया जा सकेगा। बता दें कि दिवाली के मद्देनजर डीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर पटाखों की बिक्री और भंडारण को नियंत्रित किया है। इसके तहत केवल लाइसेंसधारक विक्रेता ही निर्धारित स्थानों पर पटाखे बेच सकेंगे। वहीं, केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति है, जबकि अधिक आवाज करने वाले और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर परोक लगाई गई है। डीसी ने विक्रेताओं को चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ पटाखों का स्टॉक भी जब्त किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सचिन जम्वाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील केसर, तहसीलदार विक्रम कुमार, डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed