फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Intensified the investigation by blocking the borders

सीमाओं पर नाकेबंदी कर जांच तेज किया

विज्ञापन
Intensified the investigation by blocking the borders
लखनपुर में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी लेते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयपुर के पल्ली गांव में दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कठुआ जिले की हिमाचल और पंजाब से लगती सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी करते हुए हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से आने वाले सभी रूट पर भी तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया गया है। घुसपैठ के संभावित सभी रूट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीएसएफ के बाद सेना, अर्ध सैनिक बल और पुलिसबल मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही लखनपुर में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। पुलिसकर्मी पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच लखनपुर कॉरिडोर में दाखिल होते ही कर रहे हैं। प्रदेश में आने जाने की वजह के साथ-साथ उनके पहचान पत्र आदि भी जांचे जा रहे हैं। इसी तरह से हिमाचल के साथ लगती सीमाओं पर भी कड़ी नाकेबंदी है। पंजाब के साथ नगरी, कोटपुन्नू रूट से जुड़ने वाली सड़कें और अन्य रूट भी सुरक्षाबलों के पहरे के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed