फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Instructions to ensure strict security arrangements on crutches

Kathua News: बैसाखी पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

Wed, 09 Apr 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 09 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure strict security arrangements on crutches
बनी में 12 और 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले बैसाखी मेले को लेकर तैयारियां शुरू
विज्ञापन

बनी। बनी में 12 और 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले बैसाखी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैसाखी उत्सव समिति ने बनी मेला मैदान की साफ-सफाई का काम शुरू करवा दिया है। उधर दूसरी ओर प्रशासनिक बैठक भी आयोजित हुई।
मेले में इंतजामों के अलावा पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।एसडीएम कार्यालय बनी में तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों और बैसाखी उत्सव समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने सभी विभागों को उचित स्थान पर सरकारी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। बीडीओ बनी को साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल शक्ति विभाग को मेले में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया। सड़क व्यवस्था को लेकर पीएमजीएसवाई और बीआरओ को सड़कों की मरम्मत और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए गए। वहीं, पुलिस विभाग को सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ बनी को बैसाखी उत्सव स्थल के पास एंबुलेंस तैनात रखने को कहा गया। बैठक में मेला आयोजन को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय पर जोर दिया गया। बैठक में जल शक्ति विभाग से मुदस्सर अली, बिजली विभाग से भारत भूषण और मुजफ्फर शेख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed