फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Inspects progress of development works, civic amenities and tourism projects

Kathua News: विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया

Sun, 17 Aug 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inspects progress of development works, civic amenities and tourism projects
बसोहली में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की जानकारी लेते डीसी कठुआजागरूक पाठक
कठुआ। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बसोहली क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बसोहली बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक टकसाल का दौरा किया और पुरातत्व विभाग द्वारा स्वीकृत 82.34 लाख की परियोजना के तहत संरक्षण दीवार और पार्क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रैहण पंचायत के कुल्थी मोड़ पर स्थित ठोस कचरा उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया, जहां कम्पोस्ट पिट्स का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने संपर्क मार्ग और चेन-लिंक फेंसिंग कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए और स्वच्छता बनाए रखने में समुदाय की भागीदारी पर बल दिया।

पर्यटन विभाग द्वारा 79 लाख की लागत से बन रही आवासीय हट की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्य को अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। रंजीत सागर डैम झील के बोटिंग पॉइंट पर जानकारी दी गई कि 31 जुलाई 2025 तक 5,800 पर्यटक बोटिंग सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने पुरथु (मिनी गोवा) में अटल सेतु से पुरथु तक प्रस्तावित नदी तट विकास योजना की प्रगति का जायजा लिया। वार्ड नंबर 11 में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी और एसीडी कठुआ को सुरक्षा उपायों के लिए समन्वय योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ की बैठक

उपायुक्त ने एडीसी कार्यालय बसोहली में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर मानसून के दौरान सड़क स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जन शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने और कृषि विभाग को सरकारी योजनाओं के प्रचार, नई तकनीकों को अपनाने तथा मिश्रित खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा कर समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंत में, उपायुक्त ने विधायक बसोहली दर्शन सिंह से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उनके साथ एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा, एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह, सीपीओ रंजीत ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बसोहली राजेश कुमार सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed